LOADING...

Back To Top

September 2, 2024

‘औरंगजेब और अफजल खान जैसा उद्धव ठाकरे का काम’, पुराने साथी के लिए ये क्या बोल गए CM एकनाथ शिंदे

By
  • 0

Shivaji Statue Collapse: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इसे दुखद बताया और कहा कि विपक्ष शिवाजी महाराज के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है।

Shivaji Statue Collapse: महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के बाद आज महाविकास अघाड़ी ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (UBT) चीफ पर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कहा कि उद्धव ठाकरे शिवाजी महाराज का नाम तो लेते हैं लेकिन उनका काम औरंगजेब और अफजल खान के जैसा है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर में कहा कि दो साल पहले महाराष्ट्र के लोगों ने उद्धव ठाकरे को बाहर जाने के लिए कहा था। उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया गया और घर भेज दिया गया। वह शिवाजी महाराज के नाम पर राजनीति कर रहे हैं और औरंगजेब और अफजल खान का काम कर रहे हैं। वह शिवाजी महाराज के नाम पर बीजेपी के साथ सत्ता में आए और दूसरों के साथ सरकार बनाई।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इसे दुखद बताया और कहा कि विपक्ष शिवाजी महाराज के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। शिंदे ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत दुखद बात है। शिवाजी महाराज हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं हो सकते, यह हमारे लिए पहचान और आस्था का मामला है। जो घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण थी। इस पर राजनीति करना और भी दुखद बात है और विपक्ष इस पर राजनीति कर रहा है। कर्नाटक में शिवाजी महाराज की मूर्ति तोड़ने के लिए दो जेसीबी लाई गईं और उस मूर्ति को उखाड़ दिया गया, ऐसा करने वालों को पीटा जाना चाहिए। ऐसा करने के बजाय वे एमवीए यहां पर विरोध कर रहे हैं, लेकिन महाराष्ट्र के लोग समझदार हैं और वे यह सब देख रहे हैं। आने वाले चुनावों में महाराष्ट्र के लोग उन्हें जूतों से पीटेंगे।

शिवाजी की मूर्ति को लेकर महाराष्ट्र में नहीं थम रहा सियासी संग्राम, MVA आज निकालेगा मार्च, पुलिस बल तैनात; पीएम मोदी मांग चुके हैं माफी

Prev Post

पेंडिंग केस को कम करने के लिए CJI चंद्रचूड़ का…

Next Post

‘जला देंगे अकबर की तारीफ करने वाली किताबें’, उदयपुर में…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment