LOADING...

Back To Top

August 22, 2024

कोलकाता रेप केस के विरोध में सड़क पर उतरा सौरव गांगुली का पूरा परिवार, बेटी सना बोलीं- न्याय के लिए आवाज उठाना जरूरी

By
  • 0

कोलकाता रेप के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। सौरव गांगुली की पत्नी भी अपनी डांस अकेडमी के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं।

कोलकाता रेप केस के कारण पूरे देश में इस समय में आक्रोश है। देश के कोने-कोने में इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। कोलकाता में भी कई सेलिब्रिटी इस घटना पर गुस्सा जाहिर कर चुके हैं। अब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अपनी पत्नी डोना गांगुली और बेटी सना के साथ इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

सौरव, डोना गांगुली अपनी बेटी सना और डांस अकेडमी के छात्रों के साथ प्रदर्शन के लिए उतरीं। सभी ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने हाथ में कैंडल पकड़ी हुई थी। सभी ने मार्च किया और न्याय की मांग की।

सौरव, डोना गांगुली अपनी बेटी सना और डांस अकेडमी के छात्रों के साथ प्रदर्शन के लिए उतरीं। सभी ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने हाथ में कैंडल पकड़ी हुई थी। सभी ने मार्च किया और न्याय की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘हमें न्याय चाहिए। रेप बंद होना चाहिए। चाहे वह दुनिया में कहीं भी हो रहा हो। हर रोज रेप की घटना के बारे में सुनते हैं और हमें बहुत खराब लगता है। 224 में भी यह हो रहा है। हम बराबरी की बात करते हैं और फिर यह होता है। मैं कोलकाता में नहीं रहती हूं लेकिन यह मेरा गृहनगर है, मुझे यह सुनकर दुख हुआ। इसे रोकना ही होगा।’

गांगुली ने कुछ दिन पहले इस घटना की निंदा की थी। उन्होंने कहा, ‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और जघन्य घटना है। इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जो हुआ वह बहुत गलत थ। महिला सुरक्षा को लेकर और सावधानी बरतने की जरूरत है। यह किसी भी जगह हो सकता है। ऐसी घटनाएं कहीं भी हो सकती हैं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह विशेष मामला एक अस्पताल के अंदर हुआ।’

Prev Post

Neeraj Chopra Diamond League Live Streaming: नीरज चोपड़ा डायमंड लीग…

Next Post

जिस खिलाड़ी को मिला रेड कार्ड अब वही बना करोड़पति,…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment