LOADING...

Back To Top

August 22, 2024

जिस खिलाड़ी को मिला रेड कार्ड अब वही बना करोड़पति, ओडिशा सरकार ने हॉकी टीम और कोचिंग स्टाफ के लिए खोली तिजोरी

By
  • 0

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह भारत का लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल था।

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस जीत के बाद भारत में खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली और अपने-अपने राज्यों के बाद टीम के खिलाड़ी कोचिंग स्टाफ के साथ ओडिशा पहुंचे। ओडिशा में टीम का जोरदार स्वागत किया गया और साथ ही राज्य सरकार ने टीम के लिए अपनी तिजोरी भी खोली।

ढोल और फूलों की मालाओं के साथ एयरपोर्ट पर टीम का स्वागत हुआ। इसके बाद विजय उत्सव की शुरुआत बीजू पटनायक हवाई अड्डे से कलिंगा स्टेडियम तक एक विजय परेड के साथ हुई। लोग स्कूटी और गाड़ियो से इस परेड में शामिल हुए। रास्ते में टीम पर फूल भी बरसाए गए। कई कलाकार भी इस परेड का हिस्सा बने। यह परेड कलिंगा स्टेडियम में जाकर खत्म हुई।

ढोल और फूलों की मालाओं के साथ एयरपोर्ट पर टीम का स्वागत हुआ। इसके बाद विजय उत्सव की शुरुआत बीजू पटनायक हवाई अड्डे से कलिंगा स्टेडियम तक एक विजय परेड के साथ हुई। लोग स्कूटी और गाड़ियो से इस परेड में शामिल हुए। रास्ते में टीम पर फूल भी बरसाए गए। कई कलाकार भी इस परेड का हिस्सा बने। यह परेड कलिंगा स्टेडियम में जाकर खत्म हुई।

मुख्यमंत्री माझी ने 2036 तक भारतीय हॉकी के लिए ओडिशा के प्रायोजन को और बढ़ाने की घोषणा की है, जो राज्य के महत्वाकांक्षी ‘विजन ओडिशा: Odisha 2036’ के अनुरूप है, जो ओडिशा की शताब्दी मनाता है। खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कहा, “यह भव्य समारोह न केवल हमारे एथलीटों की उल्लेखनीय उपलब्धियों का सम्मान करता है, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों को आगे बढ़ाने में ओडिशा सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करता है।

अमित रोहिदास को ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में रेड कार्ड मिला था। इस रेड कार्ड के कारण वह सेमीफाइनल मैच भी नहीं खेल पाए थे। सेमीफाइनल में भारत को जर्मनी के खिलाफ हार मिली थी जिससे उनका फाइनल खेलने का सपना टूट गया था। रोहिदास ने इसके बाद ब्रॉन्ज मेडल मैच में वापसी की और टीम को शानदार जीत दिलाई।

Prev Post

कोलकाता रेप केस के विरोध में सड़क पर उतरा सौरव…

Next Post

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ सभी टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment