LOADING...

Back To Top

August 22, 2024

यूक्रेन ने मॉस्को पर किए 11 ड्रोन हमले, मानी जा रही है अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

By
  • 0

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मॉस्को ने रातभर में यूक्रेन के 45 ड्रोन नष्ट किए हैं। उसने बताया कि 11 ड्रोन मॉस्को शहर के ऊपर नष्ट किए गए हैं।

रूस आर यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच यूक्रेन की ओर से बुधवार को मास्को पर कम से कम 11 ड्रोन हमले किए गए हैं। जिन्हें रूस की हवाई सुरक्षा द्वारा मार गिराया गया है। रूसी अधिकारियों ने फरवरी 2022 में यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से मॉस्को पर इसे अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक कहा है। रूस की ओर से कहा गया है कि यूक्रेन ने 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार मॉस्को पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया और उसके सभी ड्रोननष्ट कर दिए गए हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मॉस्को ने रातभर में यूक्रेन के 45 ड्रोन नष्ट किए हैं। उसने बताया कि 11 ड्रोन मॉस्को शहर के ऊपर नष्ट किए गए हैं। 23 ड्रोन ब्रायंस्क क्षेत्र, छह बेलगोरोद, तीन कलुगा और दो कुर्स क्षेत्र में नष्ट किए गए हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेइ सोबियानिन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा, ‘‘ड्रोन के जरिए मॉस्को पर हमला करने की यह अब तक की सबसे बड़ी कोशिशों में से एक थी।’’

उन्होंने कहा कि राजधानी मॉस्को के आसपास बनायी गयी मजबूत रक्षा प्रणाली के कारण सभी ड्रोन नष्ट कर दिए गए। रूस के कुछ सोशल मीडिया चैनल पर वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा ड्रोन को नष्ट करते हुए देखा जा सकता है। ब्रायंस्क क्षेत्र के गवर्नर एलेक्जेंडर बोगोमाज ने कहा कि उनके क्षेत्र पर ‘‘बड़ा’’ हमला किया गया लेकिन 23 ड्रोन नष्ट कर दिए गए हैं।

नाम न बताने की शर्त पर रॉयटर्स से बात करने वाले दो रूसी नागरिकों ने कहा कि विफल ड्रोन हमला यह दर्शाता है कि मॉस्को अब कितनी अच्छी तरह सुरक्षित है। यूक्रेन की ओर से दागे ड्रोन हर तरह से नाकामयाब रहे, लेकिन यह एक बड़ी कोशिश और धमकी के तौर पर देखा जा रहा है।

Prev Post

‘मैं 20 से 22 फिल्में करने वाला हूं यह सुनकर…

Next Post

Maharashtra Elections: MVA के बीच बनेगी 3-2-1 फॉर्मूला पर सहमति?…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment