LOADING...

Back To Top

August 3, 2024

कॉमेडियन ही नहीं बेहतरीन एक्टर भी हैं सुनील ग्रोवर, अगर आपने नहीं देखी तो देख डालिए उनकी ये वेब सीरीज

By
  • 0

सुनील ग्रोवर ओटीटी की वेब सरीज ‘सनफ्लावर’ और ‘तांडव’ में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में विलेन का रोल भी किया था।

Sunil Grover: कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का आज यानी 3 अगस्त को जन्मदिन है। उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है, लोग उनके अलग-अलग किरदार से काफी इंप्रेस हुए, लेकिन जिस किरदार को सबसे ज्यादा प्यार मिला वो था गुत्थी का। कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर गुत्थी बनकर आते थे। कॉमेडी करने के साथ-साथ ग्रोवर बेहतरीन एक्टर भी हैं और वह कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिनमें शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ शामिल है।

सुनील ग्रोवर वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं और उनकी वेब सीरीज को लोगों ने खूब पसंद भी किया। हम आपको उनकी वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ओटीटी पर उपलब्ध हैं। अगर आपने इन्हें अब तक नहीं देखा तो जरूर देखें।

सुनील ग्रोवर की ‘सनफ्लावर’ एक कॉमेडी क्राइम जॉनर की वेब सीरीज है। जो एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है। सुनील ग्रोवर को इसमें एक अलग सा ही व्यक्ति दिखाया गया है, जो एक दम सीधा बनने की कोशिश करता है। मगर उसकी अजीबो गरीब हरकतों के कारण पुलिस का शक उसी पर होता है। ये आप जी 5 पर देख सकते हैं।

Prev Post

OTT Adda: अगर फैमिली के साथ रहते हैं तो अकेले…

Next Post

Bollywood Scandal: जब काम दिलाने के बदले शक्ति कपूर ने…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment