LOADING...

Back To Top

August 20, 2024

South Adda: लाश के सामने बॉयफ्रेंड से बनाए संबंध, फिर दोस्त के किए 300 टुकड़े, जब साउथ की एक्ट्रेस ने किया मर्डर!

By
  • 0

साल 2008 में मुंबई शहर में दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ था। साउथ की एक्ट्रेस बॉलीवुड में सिक्का जमाने आई थी मगर दोस्त के 300 टुकड़े करके चर्चा में आई थी। ऐसे में चलिए आपको इस किस्से के बारे में बताते हैं।

सिनेमा जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में कुछ ऐसे किस्से हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। मायानगरी में बसी ये दुनिया बाहर से बेहद ही हसीन लगती है लेकिन, अंदर से बहुत स्ट्रगल वाली है। बॉलीवुड हो या फिर साउथ फिर इंडस्ट्री कोई भी हो कांड तो हर जगह ही होते हैं। इससे कोई अछूता नहीं है। फिर किसी के राज से पर्दा उठता है तो किसी की कहानी दब जाती है। ऐसे में आज आपको साउथ की उस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, मुंबई में जिसकी मदद एक अंजान शख्स ने की थी और बाद में दोस्ती हो गई थी। एक्ट्रेस ने उसी को मौत के घाट उतार दिया था। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि कन्नड़ की अभिनेत्री मारिया हैं। उन्होंने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर दोस्त को ही मौत के घाट उतार दिया था। उसके 300 टुकड़े किए थे। चलिए बताते हैं इस हत्याकांड से जुड़ा किस्सा…

मुंबई का दिल दहला देने वाला ये हत्याकांड साल 2008 का है। इस कहानी में तीन किरदार थे। पहला नीरज ग्रोवर, दूसरा मारिया सुसाइराज और तीसरा जेरोम मैथ्यू। इस कहानी की शुरुआत कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया के स्ट्रगल से होती है। वो क्रिश्चियन परिवार से हैं। बचपन से ही नाचने गाने शौक था। स्कूल के दिनों में वो कल्चरल प्रोग्राम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती थीं। वो बचपन से ही हीरोइन बनने का ख्वाब देखती थीं। लेकिन परिवार इसके खिलाफ था। घरवालों ने शादी का दबाव बनाया तो वो एक दिन मैसूर वाला घर छोड़कर बेंगलुरु में जाकर बस गईं। यहां उन्होंने फिल्मों में काम के लिए खूब जूते घिसे। फिर कन्नड़ सिनेमा में जगह मिली और साल 2002 में बतौर लीड पहली फिल्म ‘जूट’ मिली। फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन एक्ट्रेस के काम को काफी पसंद किया गया था। यहां से उन्हें फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलने लगे थे। हालांकि, रिजनल सिनेमा में वो खास पहचान नहीं बना पाईं इसलिए मुंबई का रुख किया।

कन्नड़ एक्ट्रेस मारिया ने जब काम के लिए मुंबई का रुख किया तो यहां उनकी मुलाकात नीरज ग्रोवर से हुई। नीरज की मुंबई में अच्छी पकड़ थी। वो शाहरुख खान के साथ ‘क्या आप पांचवी पास से तेज हैं’ जैसे कई शोज को होस्ट कर चुके थे। वहीं, साल 2008 में वो एकता कपूर के पॉपुलर प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़े थे। जब उनकी और मारिया की मुलाकात हुई तो दोनों के नंबर एक्सचेंज हो गए। बातें होने लगी। काम ना मिलने का दर्द एक्ट्रेस ने नीरज को बताया तो उन्होंने मदद करने का आश्वासन दिया। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में ऑडिशन अरेंज कराया। वो अक्सर ऑडिशन के लिए मुंबई आती थीं तो नीरज के साथ घुलने मिलने लगीं। इनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। मारिया ने मुंबई शिफ्ट होने का फैसला किया था तो नीरज ने उन्हें अपने घर में जगह दी। दोनों की दोस्ती के कई महीने हो चुके थे। लाख कोशिश के बाद भी नीरज की तरफ से भी मारिया को कोई काम नहीं मिल रहा था। कन्नड़ एक्सेंट के कारण मारिया ऑडिशन से रिजेक्ट हो जाती थीं। उन्हें बुरा ना लगे तो नीरज कोई ना कोई बहाना करके काम ना मिलने की बात कहते थे।

Prev Post

CineGram: राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं करीना कपूर,…

Next Post

Raksha Bandhan 2024: ‘हैप्पी रक्षाबंधन मेरे प्यारे भाई…’, राखी पर…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment