नीता अंबानी की इनकम कितनी है? मुकेश अंबानी को रिलायंस से मिलती है कितनी सैलरी? अंबानी परिवार की नेट वर्थ जान चौंक जाएंगे
Nita Ambani Income in FY 2023-24: वित्तीय वर्ष 2023-24 में नीता अंबानी को कितनी कमाई हुई? जानें अंबानी परिवार का RIL में क्या है रोल
Nita Ambani, Mukesh Ambani Family Salary Breakdown: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की कमान भारत और एशिया के सबसे रईस शख्स मुकेश अंबानी और उनके परिवार के हाथों में है। मुकेश अंबानी के साथ-साथ नीता अंबानी (Nita Ambani) भी रिलायंस को संभालने में बड़ी भूमिका निभाती रही हैं। फिलहाल नीता रिलायंस फाउंडेशन को चलाती हैं जो देशभर में कई सामाजिक कामों के लिए मदद करता है। धीरूभाई अंबानी द्वारा शुरू की गई रिलायंस अब दुनियाभर में अपना परचम लहरा रही है और पेट्रोकैमिकल्स, रिफाइनिंग टेलिकम्युनिकेशन्स, रिटेल, एनर्जी समेत कई दूसरे फील्ड में काम कर रही है।
आज हम बात करेंगे वित्तीय वर्ष 2023-24 में अंबानी परिवार को हुई कमाई के बारे में। आपको बताते हैं कि नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और उनके बच्चों ईशा, आकाश और अनंत अंबानी को कितनी कमाई हुई।
Forbes के मुताबिक, अंबानी परिवार एशिया में सबसे धनी है। और अंबानी फैमिली की नेट वर्थ 113.5 बिलियन डॉलर (करीब 9 लाख करोड़ रुपये) है। इसमें सबसे बड़े हिस्सा 50.33 प्रतिशत RIL का है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अकेले डिविडेंड्स ही 3,322.7 करोड़ रुपये रहे।
मुकेश अंबानी RIL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। जानकारी के मुताबिक, पिछले चार वित्तीय वर्ष से मुकेश अंबानी कंपनी से कोई सैलरी नहीं ले रहे हैं। कोविड-19 महामारी के समय आईं आर्थिक समस्याओं के चलते मुकेश अंबानी ने यह फैसला किया था। RIL की रणनीतिक फैसलों में अहम भूमिका निभाने वाले मुकेश अंबानी को कंपनी से कई दूसरे अलाउंसेज मिलते हैं। इसके अलावा अपने स्टॉक से भी वो कमाई करते हैं।
Indian Railways News: भारतीय रेलवे ने बदल दिया बिहार जाने वाली इस ट्रेन का समय, चेक करें नई टाइमिंग, स्टॉपेज और शेड्यूल
मुकेश अंबानी की सैलरी: Mukesh Ambani’s Salary
नीता अंबानी अगस्त 2023 तक रिलायंस में नॉन-एग्जिक्युटिव डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं। इस पद पर रहते हुए उन्हें 2 लाख रुपये सैलरी और 97 लाख रुपये वित्तीय वर्ष 2023-24 में कमीशन के तौर पर मिले। कॉर्पोरेट गवर्नेंस में अपने योगदान के अलावा, रिलायंस फाउंडेशन की मुखिया भी हैं। और भारतीय ओलंपिक कमेटी की अध्यक्ष के तौर पर भी वह काम कर रही हैं।