LOADING...

Back To Top

August 24, 2024

Janmashtami Public Holiday 2024 Date: जन्माष्टमी की छुट्टी आपके राज्य में है या नहीं? यहां देखिए लिस्ट

By
  • 0

Krishna Janmashtami Public Holiday Date 2024: 26 अगस्त को जन्माष्टमी के मौके पर देश के कई राज्यों में छुट्टी है और उससे पहले रविवार है। ऐसे में लोगों को एक साथ दो दिनों की छुट्टी मिल रही है।

Janmashtami Public Holiday 2024 Date: जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में रहने वाले हिंदू धर्म के लोगों ने जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू भी कर दी हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के लिए पूरी दुनिया के लोग जमा होते हैं। मथुरा – वृंदावन में जन्माष्टमी के त्योहार पर सबसे अलग रौनक होती है। उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी मनाने के लिए सरकार छुट्टी देती है। इसी तरह उत्तर प्रदेश से सटे उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में भी जन्माष्टमी के मौके पर छुट्टी है।

जन्माष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी भी कहा जाता है। यह हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। माना जाता है कि इसी दिन द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि, जो जुलाई या अगस्त के बीच आती है।

Janmashtami 2024 Laddu Gopal: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को घर लाना सबसे ज्यादा शुभ, जानें विराजित करने की सही विधि और नियम

माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में आधी रात को जेल में हुआ था। यह भी माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म धरती पर पापियों को दंड देने और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उनके जन्म की कथा अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भगवान विष्णु के आठवें अवतार का प्रतीक है। जन्माष्टमी पर बहुत सारे लोग उपवास रहते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और श्रीकृष्ण की लीलाओं को दर्शाने वाले नाटकों का आयोजन करते हैं।इस दिन रात में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है

Prev Post

Maharashtra Bandh: हाईकोर्ट के आदेश के बाद MVA ने बदला…

Next Post

LoC पार कर गया भारत का ‘मिनी टैक्टिकल ड्रोन’, इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान सेना…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment