LOADING...

Back To Top

August 27, 2024

कोलकाता लेडी डॉक्टर के रेप-मर्डर के खिलाफ छात्रों के नबन्ना मार्च पर बवाल, BJP बोली- ममता का रवैया तानाशाही

By
  • 0

नबन्ना अभियान को रोकने के लिए 6000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और 19 पॉइंट पर बैरिकेड लगाए गए हैं।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता रेप और मर्डर मामले में ममता सरकार घिरती जा रही है। इस बीच रेप और मर्डर के विरोध में पश्चिमबंगा छात्र समाज नाम के संगठन ने नबन्ना अभियान निकाला है। इसे पुलिस ने रोक लिया है। बीजेपी ने नबन्ना अभियान का समर्थन किया है तो वामपंथी दलों ने इसे भाजपा और आरएसएस की साजिश बताया है। नबन्ना अभियान के मद्देनजर हावड़ा ब्रिज को बंद कर दिया गया है।

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं। इस बीच बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। बीजेपी ने कहा है की असली तानाशाही बंगाल में चल रही है। ममता बनर्जी का रवैया तानाशाही है।

छात्रों के अभियान को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस अभियान को रोकने के लिए 6000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे और 19 पॉइंट पर बैरिकेड लगाए गए थे। वहीं नबन्ना भवन के बाहर 3 लेयर सुरक्षा घेरा बनाया गया है।

पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारी सतर्क रहें और सीसीटीवी फुटेज की निगरानी करें। कोलकाता पुलिस ने इस अभियान के आयोजकों को एक मेल भी किया है, जिसमें उन नेताओं की जानकारी मांगी गई है जो रैली का नेतृत्व करेंगे। कोलकाता पुलिस ने आयोजकों से जानकारी मांगी है कि कितने लोग इस रैली में शामिल हो रहे हैं और इसका रूट क्या होगा?

Prev Post

हाथी की सुस्त चाल को करना दुरुस्त, आकाश का भविष्य……

Next Post

Blog: अंतरिक्ष में नई जमीन की तलाश, इसरो चंद्रयान-4 और…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment