LOADING...

Back To Top

December 31, 2024

Year Ender 2024: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से ‘बेबी जॉन’ तक, ये हैं बॉलीवुड-साउथ की इस साल की 10 सबसे खराब मूवीज

By
  • 0

Top 10 Worst Movies of 2024: साल 2024 खत्म होने की कगार पर है। इस साल साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज हुईं। ऐसे में आज आपको साल के आखिरी दिन पर उन मूवीज के बारे में बता रहे हैं, जिसने सबसे खराब फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाई है।

Worst Movies of 2024: साल 2024 को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। काउंट डाउन शुरू हो गया है। नए साल 2025 की शुरुआत में महज कुछ ही घंटों का वक्त बचा है। ऐसे में सभी इसकी तैयारी जोर-शोर से कर चुके हैं। 2024 किसी के लिए अच्छा रहा तो किसी के लिए मुश्किलों भरा। वहीं, इस साल सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं। फिर किसी ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की तो कोई औंधे मुंह गिर गई। ऐसे में आज हम आपको 2024 की अंतिम घड़ी में आपको इस साल की सबसे खराब फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। इसमें अजय देवगन की बहुचर्चित और बड़े बजट की फिल्म का नाम भी शामिल है। देखिए लिस्ट…

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 2024 की हाई ओक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म रही। इसका निर्माण 300 करोड़ के बजट में किया गया लेकिन, फिल्म ने कुल 102 करोड़ का बिजनेस किया। ये बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। इसी के साथ ही इसने 2024 की सबसे खराब फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाई। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। फिल्म में टाइगर और अक्षय के अलावा साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम रोल में थे। इसमें उन्होंने विलेन की भूमिका में दर्शकों का दिल जीत लिया था।

साउथ एक्टर ध्रुव सर्जा स्टारर फिल्म ‘मार्टिन’ इस साल की चर्चित एक्शन फिल्मों में से एक रही है। इस मूवी का बजट 100-150 करोड़ था। लेकिन, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 25 करोड़ का कलेक्शन किया था। आईएमडीबी की ओर से भी फिल्म को 2.4 रेटिंग मिली थी। ये बुरी तरह से फ्लॉप रही। इसका निर्माण कन्नड़ भाषा में किया गया था और एपी अर्जुन ने फिल्म का निर्देशन किया था।

अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ एक रोमांटिक ड्रामा मूवी थी। इसके जरिए तबू और अजय देवगन को लंबे समय के बाद स्क्रीन पर रोमांस करते हुए देखा गया था। फिल्म को लोगों ने लंबी और बोरिंग बताया था। खराब माउथ पब्लिसिटी के कारण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी। इसका बजट 100 करोड़ था जबकि फिल्म का कलेक्शन 13 करोड़ हुआ था।

कमल हासन स्टारर फिल्म ‘इंडियन 2’ साउथ की 2024 की बड़ी फिल्मों में से एक रही है। इसका निर्माण 200-300 करोड़ में किया गया था लेकिन, इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 151 करोड़ ही रहा था। मूवी को नेगेटिव माउथ पब्लिसिटी का सामना करना पड़ा था। जबकि, इसे पैन इंडिया रिलीज किया गया था।

‘किल’ के बाद राघव जुयाल का विलेन का रोल काफी पसंद किया जाने लगा था। इसी बीच उनकी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘युधरा’ को रिलीज किया गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। मूवी की कहानी को तो काफी पसंद किया गया लेकिन, डायलॉग्स को लोगों से खास रिस्पांस नहीं मिला। इसका निर्माण 50 करोड़ के बजट में किया गया था, जबकि 11.3 करोड़ फिल्म ने कलेक्शन किया था।

Prev Post

Year Ender 2024: एक दो नहीं, बल्कि इस साल 90s…

Next Post

CineGram: मिथुन चक्रवर्ती से ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment