LOADING...

Back To Top

August 27, 2024

Bhojpuri Adda: ‘किसके दिल में आग लगी…’, टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी संग बेहद क्लोज दिखे खेसारी लाल यादव, लोग बोले- ‘ई का होता…’

By
  • 0

Khesari Lal And Akanksha Puri Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच बेहद ही क्लोज केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

भोजपुरी के ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal Yadav) की ना केवल भोजपुरिया दर्शकों के बीच है बल्कि टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स भी उनको पहचानते हैं। मनोज तिवारी और रवि किशन के बाद पवन सिंह और खेसारी भोजपुरी के ऐसे सितारे हैं, जिनकी पैठ बॉलीवुड में भी है। दोनों ही स्टार अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। खेसारी के अफेयर के चर्चे अक्सर ही रहते हैं। इसी बीच अब टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ उनकी बेहद ही क्लोज केमिस्ट्री देखने के लिए मिली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, खेसारी लाल यादव और टीवी एक्ट्रेस आकाक्षा पुरी का वीडियो बर्थडे सेलिब्रेशन का है। 26 जुलाई को एक्ट्रेस का बर्थडे सेलिब्रेशन मुंबई में रखा गया था, जिसमें खेसारी बिहार से तत्काल फ्लाइट लेकर पहुंचे थे। ऐसे में अब एक महीने बाद उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जो कि यू्ट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम शॉर्ट वीडियो तक में छाए हुए हैं। हर जगह बस इस जोड़ी के ही चर्चे हो रहे हैं। वायरल बॉलीवुड के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि खेसारी को देखकर आकांक्षा पुरी की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता है। वो भोजपुरी स्टार को टाइट से गले लगाती हैं। इसके बाद दोनों मीडिया से मुखातिब होते हैं।

आकांक्षा के शानदार वेलकम के बाद खेसारी का भी चेहरा चमक उठता है। इसके बाद दोनों पैपराजी के साथ मजाक-मस्ती करते हैं। इस दौरान खेसारी कहते हैं, ‘किसके दिल में आग लगी ये जोड़ी देखकर?’ सामने से जवाब आने के बाद भोजपुरी स्टार फिर से अपनी ओर इशारा करते हुए कहते हैं, ‘आग तो यहां लगनी चाहिए। वहां क्यों लग रही है।’ उनकी बात पर एक्ट्रेस और सभी लोग हंसने लगते हैं। इसके साथ ही आकांक्षा खुशी से बताती हैं कि खेसारी उनके लिए स्पेशली बिहार से मुंबई आए हैं। इससे वो बेहद ही खुशी होती हैं और उन्हें गले लगाकर शुक्रिया अदा करती हैं।

Prev Post

Border 2: इस सच्ची वीरगाथा पर बनेगी बॉर्डर 2! डायरेक्टर…

Next Post

TV Adda: ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से बाहर हुए आशीष…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment