LOADING...

Back To Top

July 27, 2024

Bhojpuri Adda: आम्रपाली दुबे-पवन सिंह के गाने ‘राते दिया बुता के’ ने बनाया 600 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड, पर परिवार के साथ देखने की न करें गलती

By
  • 0

Bhojpuri Adda: आम्रपाली दुबे और पवन सिंह के भोजपुरी गाने ‘राते दिया बुता के’ गाने को अब तक यूट्यूब पर 607 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Bhojpuri Adda: आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की जोड़ी हिट है। यूं तो आम्रपाली निरहुआ के साथ ज्यादा दिखती हैं मगर पवन सिंह के साथ उनकी फिल्म ‘सत्या’ और उसके गाने फैंस को खूब पसंद हैं। इसके एक गाने ने तो भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की फिल्म सत्या के गाने ‘राते दिया बुता के’ यूट्यूब पर खूब हिट है। इस गाने में आम्रपाली और पवन सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है।

इस गाने के खासियत ये है कि पवन सिंह ने न सिर्फ इस गाने में परफॉर्म किया है बल्कि गाया भी है। पवन सिंह के साथ इंदु सोनाली ने इस गाने को गाया है। गाने को सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है। वहीं इस गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। गाने के कोरियोग्राफर रामदेवन हैं।

आम्रपाली दुबे और पवन सिंह गाने में डांस के साथ रोमांस भी करते दिख रहे हैं। गाने के लिरिक्स और एक्टर्स के मूव्स काफी बोल्ड हैं। पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री काफी अच्छी दिख रही है। गाने को यूट्यूब चैनल Wava Music पर रिलीज किया गया है। ये गाना 17 नवंबर 2017 को रिलीज किया गया है। गाने को यूट्यूब पर 607 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Prev Post

यूपी में दरोगा ने भाजपा कार्यकर्ता को चटवाया थूक तो…

Next Post

जियो, एयरटेल और Vi यूजर्स ध्यान दें, जान लें कौन…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment