LOADING...

Back To Top

August 3, 2024

Bollywood Scandal: जब काम दिलाने के बदले शक्ति कपूर ने लड़की से की थी कॉम्प्रोमाइज करने की डिमांड, वायरल हो गया था टेप

By
  • 0

Bollywood Scandal: शक्ति कपूर का ये किस्सा साल 2005 में खूब मशहूर हुआ था। लोगों ने उन्हें बैन कर दिया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि वह मानते है कि वो गलत हैं लेकिन उन्हें उकसाया गया था।

Bollywood Scandal:अपनी इस सीरीज में हम आपको रोज बॉलीवुड से जुड़े अलग-अलग स्कैंडल के बारे में बताते हैं। आज हम आपको शक्ति कपूर से जुड़ा एक ऐसा स्कैंडल बताने वाले हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएगा। एंटरटेनमेंट की दुनिया में कास्टिंग काउच और कॉम्प्रोमाइज जैसी चीजों के बारे में सभी ने सुना होगा। कास्टिंग डायरेक्टर को लेकर ऐसे कई आरोप सामने आते रहते हैं, लेकिन एक्टर शक्ति कपूर भी इस मामले में फंस चुके हैं। उनपर बकायदा एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, जिसमें वह एक लड़की स काम के बदले सेक्स की डिमांड करते पाए गए थे।

बात साल 2005 की है, जब शक्ति कपूर गलत कारणों से चर्चा में आए थे। उनपर एक स्टिंग ऑपरेशन हुआ था, जिसमें महिला पत्रकार एस्पायरिंग एक्ट्रेस बनकर उनके सामने पहुंची थी। वह अंडरकवर जर्नलिस्ट थी, जिसकी जानकारी शक्ति कपूर को नहीं थी। शक्ति कपूर ने उस महिला को यौन संबंध के बदले काम दिलाने का वादा किया था। उनकी बात को रिकॉर्ड किया गया था और वो टेप कई लोगों तक पहुंची। इसके बाद शक्ति कपूर को बैन कर दिया गया। उनके टीवी शोज और फिल्म में काम करने के लिए बैन लगा दिया।

शक्ति कपूर ने कहा था कि उन्हें इस तरह की बातें करने के लिए उकसाया गया था। उन्होंने कहा था कि वह इस बात से काफी दुखी हैं कि उन्हें फंसाया गया। उन्होंने दावा किया था कि महिला ने 6 महीने तक उन्हें फोन किया था और मिलने के लिए कहा था और मना करने पर वह उन्हें धमकियां दे रही थी कि वो आत्महत्या कर लेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शक्ति कपूर ने कहा था कि उनकी छवि खराब करने के मकसद से ऐसा किया गया है। उन्होंने कहा था कि वो कोई भगवान नहीं हैं, वह होटल में उस महिला से मिलने गए थे, लेकिन उन्हें इस तरह की बात करने के लिए उकसाया गया था।

Prev Post

कॉमेडियन ही नहीं बेहतरीन एक्टर भी हैं सुनील ग्रोवर, अगर…

Next Post

Bhojpuri Adda: ‘बड़की बहू छोटकी बहू’ का ये सीन काजल…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment