LOADING...

Back To Top

August 24, 2024

Bollywood Scandal: कामवाली का रेप करने के जुर्म में कंगना रनौत के को-एक्टर ने काटी थी जेल की सजा, 34 साल की उम्र में बर्बाद हो गया करियर

By
  • 0

शाइनी आहूजा को मेड का रेप करने के जुर्म में सात साल जेल की सजा हुई थी। उन्होंने कहा था मैंने रेप नहीं किया दोनों की रजामंदी से संबंध बनाए गए थे। मेड ने भी ये बात मानी थी।

‘गैंगस्टर’, ‘वो लम्हे’, ‘लाइफ इन मेट्रो’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले एक्टर शाइनी आहूजा करियर की बुलंदियों पर पहुंचकर अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। इसके पीछे का कारण था उनका जेल जाना। शाइनी आहूजा पर उन्हीं की कामवाली ने रेप करने का आरोप लगाया था और उनपर जुर्म साबित भी हुआ था। साल 2009 में उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

वो वक्त ऐसा था कि इंडस्ट्री के लोगों ने शाइनी आहूजा से दूरी बना ली थी, कोई उनकी तरफदारी करने आगे नहीं आया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 3 महीने तक जेल में रखा गया और फिर वो जमानत पर बाहर आए थे, लेकिन ये केस चलता रहा और साल 2011 में उन्हें 7 साल की जेल की सजा सुनाई गई।

शाइनी ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उन्हें रिहा कर दिया जाए। खुद पर लगे आरोप के जवाब में शाइनी ने बताया था कि उन्होंने अपनी कामवाली का रेप नहीं किया, बल्कि दोनों की रजामंदी से उन्होंने संबंध बनाए थे। यहां तक कि जिसने एक्टर पर आरोप लगाए थे वो भी अपने बयान से पलट गई। कोर्ट में उसने बताया कि जिसने उसे शाइनी आहूजा के घर काम पर लगाया था, उसी के कहने पर उसने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि इसके बाद भी शाइनी को सात साल की सजा हुई थी।

Prev Post

‘स्त्री 2 की सक्सेस बर्बाद कर सकती है राजकुमार राव-श्रद्धा…

Next Post

‘आदित्य पंचोली हीरा है’: जरीना वहाब ने पति को कहा…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment