Bollywood Scandal: ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की शादी रोकने के लिए जान्हवी कपूर ने काट ली थी नस! जानें पूरी कहानी
Bollywood Scandal: अभिषेक बच्चन पर जान्हवी कपूर नाम की मॉडल ने आरोप लगाया था कि अभिषेक ने उनसे शादी की है और ऐश्वर्या राय से शादी कर के उसे धोखा दिया। मॉडल ने उनकी शादी रुकवाने के लिए अपनी कलाई भी काट ली थी।
Bollywood Scandal: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी को लेकर लंबे समय से कयास लग रहे थे कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। इस अटकलों को लेकर हाल ही में अभिषेक बच्चन ने रिएक्शन दिया है और कहा है कि दोनों अब भी साथ हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को पहले भी इस तरह की परीक्षा से होकर गुजरना पड़ा है और वो भी तब जब ये दोनों शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधने वाले थे।
अभिषेक बच्चन उस वक्त खूब सुर्खियों में रहे थे और बॉलीवुड के जाने माने खानदान से होने के बावजूद इनकी शादी काफी प्राइवेट रखी गई थी। अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में एक दूसरे से शादी की थी और उस वक्त जान्हवी कपूर ने इस शादी को रोकने के लिए अपनी कलाई काट ली थी। ये जान्हवी कपूर बॉलीवुड की हीरोइन नहीं, बल्कि एक मॉडल थी, जो दावा कर रही थी कि अभिषेक बच्चन पहले से ही उसके साथ शादी कर चुके हैं।
जान्हवी कपूर नाम की एक मॉडल ने दावा किया था कि अभिषेक बच्चन ने साल 2006 में उसके साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी। जान्हवी ने अभिषेक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी, लेकिन न तो उसके पास शादी के कोई सबूत थे और न ही कोई गवाह। जिसके कारण पुलिस ने भी अभिषेक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।