LOADING...

Back To Top

December 31, 2024

CineGram: ‘वो 9 बजे की शिफ्ट में 12.30 बजे आईं…’, जब रेखा पर गुस्से से आगबबूला हो उठे थे श्याम बेनेगल, बोले- ‘हमने लंच ब्रेक तक नहीं लिया…’

By
  • 0

Shyam Benegal Angry On Rekha: दिवंगत फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि कैसे वो रेखा पर देरी आने की वजह से भड़क गए थे। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस को एक कुशल अभिनेत्री भी कहा था।

हिंदी सिनेमा जगत की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शानदार अभिनय के लिए भी जानी जाती हैं। इंडियन सिनेमा में वो हर लेवल पर खरी उतरी हैं। फिर चाहे वो क्लासिक सिनेमा ही क्यों ना रहा हो। उन्होंने इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर अपने दम पर अच्छा मुकाम हासिल किया। रेखा अपनी फिल्मों के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने अपनी लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन इसका प्रभाव कभी भी उन्होंने फिल्मी करियर पर नहीं पड़ने दिया। एक समय था जब उनके साथ फिल्म इंडस्ट्री का हर फिल्म मेकर काम करना चाहता था। ऐसे में एक बार दिवंगत फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल ने भी रेखा के साथ फिल्म बनाई। दोनों को लेकर एक दिलचस्प किस्सा है, जिसके बारे में खुद बेनेगल ने बताया था।

दरअसल, श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर, 2024 को निधन हो गया था। ऐसे में उनके निधन के बाद रेखा और उनसे जुड़ा किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने रेखा को लेकर फिल्म ‘कलयुग’ से जुड़ा किस्सा शेयर किया। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा था कि वो फिल्म की डबिंग के दौरान उन पर गुस्सा हो गए थे। लेकिन बाद में उनके काम ने उन्हें काफी प्रभावित किया था, जिसके बाद उनका गुस्सा खत्म हो गया था। फिल्म निर्माता रेखा की तारीफ करते नहीं थके थे।

फिल्म मेकर श्याम बेनेगल ने एक बार O2 स्टूडियो से बात की थी। इस दौरान उन्होंने रेखा के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बताया था। दिवंगत फिल्म निर्माता ने बताया था कि उन्होंने रेखा के साथ फिल्म ‘कलयुग’ में काम किया था। श्याम ने कहा था, ‘उन दिनों रेखा एक बड़ी स्टार हुआ करती थीं। वो काफी अट्रैक्टिव और ग्लैमरस थीं। साथ ही वो एक शानदार कलाकार भी थीं।’ श्याम बेनेगल ने आगे खुलासा करते हुए बताया, ‘1981 में फिल्म ‘कलयुग’ में रेखा को लीड एक्टर के तौर पर चुने जाने पर लोग शॉक्ड थे। क्योंकि लोगों ने उन्हें देखा था कि वो अपनी फिल्मों में किसी स्टार एक्टर को कास्ट नहीं करते थे।’ श्याम बेनेगल ने आगे रेखा की खासियत के बारे में बात करते हुए बताया, ‘उनके पास एक फोटोग्राफिक मेमोरी थी। आप उन्हें डायलॉग दीजिए, वो उसे एक बार पढ़तीं और वो उन्हें याद हो जाता है। सच में वो इसे तब भी याद रख सकती हैं, अगर कोई उन्हें पढ़कर सुनाए।’

गौरतलब है कि रेखा के लिए साल 1981 में काफी बेहतरीन साल रहा। क्योंकि उस साल एक्ट्रेस ने ना केवल ‘कलयुग’ में काम किया था बल्कि ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था और स्क्रीन पर एक्टिंग का लोहा मनवाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय परस्कार दिया गया था। ‘उमराव जान’ रेखा के करियर की यादगार फिल्मों में से एक रही है।

रेखा के बारे में आपने ये खबर तो पढ़ ली। इसके साथ ही आप उनके बारे में एक और खबर पढ़ सकते हैं जब अभिनेत्री ने खुद कहा था कि शादी से पहले संबंध बनाना गलत नहीं है। उन्होंने खुद को लेकर कहा था कि वो संयोग से प्रेग्नेंट नहीं हुईं।

Prev Post

TV Adda: ‘नरक जैसे थे…’, सुनील पाल ने बताया कैसे…

Next Post

Annabelle real doll: क्या है एनाबेल डॉल का सच? कहां…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment