LOADING...

Back To Top

January 27, 2025

Delhi Assembly Elections 2025: ओखला में AAP के अमानतुल्लाह खान के लिए चुनौती बनेंगी कांग्रेस उम्मीदवार अरीबा; BJP को मिलेगा हिंदू वोटर्स का साथ?

By
  • 0

Delhi Assembly Elections 2025: ओखला में AAP के अमानतुल्लाह खान के लिए चुनौती बनेंगी कांग्रेस उम्मीदवार अरीबा; BJP को मिलेगा हिंदू वोटर्स का साथ?

Ariba Khan vs Amanatullah Khan Okhla: ओखला दिल्ली की हॉट सीटों में से एक है। क्या अमानतुल्लाह खान यहां से जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे?

Congress Candidate Ariba Khan Okhla: 70 सीटों वाली दिल्ली की विधानसभा में कुछ सीटों पर जोरदार चुनावी मुकाबला है। ऐसी ही एक सीट ओखला है जिसके चुनाव पर दिल्ली के राजनीतिक विश्लेषक भी नजर रख रहे हैं। खास बात यह है कि इस सीट पर आम आदमी पार्टी के सामने बीजेपी नहीं कांग्रेस को ज्यादा बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं लेकिन इस बार के चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार अरीबा खान की इस सीट पर काफी चर्चा है। बीजेपी ने यहां से पूर्व पार्षद मनीष चौधरी को टिकट दिया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी इस सीट पर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना रही है।

कौन हैं अरीबा खान?

Delhi assembly election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP के बजाय कांग्रेस को लेकर ज्यादा अलर्ट क्यों है AAP?

Delhi assembly election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP के बजाय कांग्रेस को लेकर ज्यादा अलर्ट क्यों है AAP?

अरीबा खान की उम्र सिर्फ 31 साल है। उन्हें राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता आसिफ मोहम्मद खान दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता हैं और इस विधानसभा सीट से दो बार विधायक और इस इलाके में दो बार पार्षद रह चुके हैं। आसिफ मोहम्मद खान की पहचान एक दबंग नेता के रूप में है। उनकी राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए ही अरीबा खान आगे आई हैं। अरीबा ने 2022 में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में जीत दर्ज की थी।

Prev Post

UP News Today LIVE: अमित शाह ने संगम में लगाई…

Next Post

UCC in Uttarakhand: उत्तराखंड में कल से लागू हो जाएगा…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment