Delhi Elections: ‘गलत काम मत करना नहीं तो…’, अफसरों को अरविंद केजरीवाल ने क्यों दी ऐसी चेतावनी, बीजेपी को भी घेरा
Delhi Elections: ‘गलत काम मत करना नहीं तो…’, अफसरों को अरविंद केजरीवाल ने क्यों दी ऐसी चेतावनी, बीजेपी को भी घेरा
Delhi Elections: आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब चुनाव आयोग ने दो महीने तक घर-घर वोट बनवाए तो अब 15 दिनों में हजारों लोग कहां गए, कहां-कहां वोट बनवाए जा रहे हैं।
Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर राष्ट्रीय राजधानी में चुनावी प्रक्रिया में हेराफेरी करने का आरोप लगाया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बीजेपी ऑपरेशन लोटस के तहत वोटर्स लिस्ट से छेड़छाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन करीब 15 दिसंबर से चल रहा है। अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इन 15 दिनों में इन्होंने लगभग 5000 वोटों को डिलीट करने और 7500 वोटों को जोड़ने के लिए एप्लीकेशन दी है। अगर आप विधानसभा में कुल वोटर्स के लगभग 12% को प्रभावित कर रहे हैं तो चुनाव कराने की क्या जरूरत है? चुनाव के नाम पर एक तरह का खेल चल रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘बीजेपी ने दिल्ली में अपनी हार पहले ही स्वीकार कर ली है। उनके पास न तो मुख्यमंत्री पद का चेहरा है, न ही कोई विजन और न ही कोई विश्वसनीय उम्मीदवार। किसी भी कीमत पर चुनाव जीतने के लिए वे वोटर्स लिस्ट में हेराफेरी जैसे बेईमान हथकंडे अपना रहे हैं।’ केजरीवाल ने आगे आरोप लगाया कि यह ऑपरेशन आगामी दिल्ली राज्य विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए बनाया गया था।’
अरविंद केजरीवाल ने अफसरोंं को चेताया
आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब चुनाव आयोग ने दो महीने तक घर-घर वोट बनवाए तो अब 15 दिनों में हजारों लोग कहां गए, कहां-कहां वोट बनवाए जा रहे हैं। बीजेपी के बाहरी लोगों से ला रही हैं, फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं। अफसरों, आप लोग गलत काम मत करना। कागजों पर आपके साइन होंगे, जिस दिन सरकार बदलेगी तब एक्शन आप पर लिया जाएगा। इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर वोटर्स लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने के एप्लीकेशन में हो रही बढ़ोतरी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को एक पत्र लिखा है।
भारतीय जनता पार्टी ने किया पलटवार
अरविंद केजरीवाल पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ये वही अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी हैं, जो कह रहे थे कि बीजेपी रोहिंग्याओं को लाए हैं। क्या आपको लगता है कि वे रोहिंग्या किसी भी हालत में बीजेपी को वोट देंगे। उन्होंने वोटों के लिए उन्हें यहां बसाया है। लोकतंत्र के लिए बेहतर होगा कि उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए जाएं। दिल्ली के चुनावी नतीजे हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे ही होंगे। सीट बदल सकते हैं अरविंद केजरीवाल पढ़ें पूरी खबर…