LOADING...

Back To Top

September 7, 2024

Delhi High Court: अगर आप भारत को पसंद नहीं करते तो यहां काम मत कीजिए, विकिपीडिया पर क्यों सख्त हुआ हाई कोर्ट?

By
  • 0

आखिर हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान क्यों कहा कि वह विकिपीडिया से कहेंगे कि वह भारत में अपने व्यापारिक लेनदेन को बंद कर दे?

लोगों को कई विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराने वाले विकिपीडिया को एक मामले में सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने बुरी तरह खरी-खोटी सुनाई। हाई कोर्ट ने एक न्यूज एजेंसी की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए विकिपीडिया को फटकार लगाई। अदालत ने यहां तक कह दिया कि अगर आप भारत को पसंद नहीं करते तो यहां काम मत कीजिए।

अदालत ने विकिपीडिया को भारतीय कानूनों का पालन नहीं किए जाने पर चेतावनी भी दी।

न्यूज एजेंसी की ओर से अदालत में दायर याचिका में आरोप लगाया गया था कि विकिपीडिया ने अदालत के आदेश का पालन नहीं किया।

अदालत ने विकिपीडिया से कहा था कि जिन लोगों ने न्यूज एजेंसी के विकिपीडिया पेज को एडिट किया है, वह उनके बारे में जानकारी दे। लेकिन जब विकिपीडिया ने ऐसा नहीं किया तब न्यूज एजेंसी को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

Prev Post

‘संदीप घोष ने वेंडर्स का पक्ष लिया, उनकी आपराधिक सांठगांठ…’,…

Next Post

चर्च में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने वाले के खिलाफ…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment