Delhi News: 20 साल पहले बांग्लादेश से आया शख्स, हिंदू लड़की से की शादी, अब दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Delhi News: दिल्ली पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह बांग्लादेश के कोचाघाटा में जन्मा था। वह साल 2004 में किसी तरह से भारत के बंगाल में पहुंच गया था।
Delhi News: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं पर दिल्ली पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने 20 साल पहले अवैध तरीके से भारत में घुसे एक युवक को पकड़ा है। इतना ही नहीं उसने भारत में आने के बाद पश्चिम बंगाल में एक हिंदू लड़की से शादी भी कर ली थी।
डीसीपी साउथ वेस्ट सुरेंद्र चौधरी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने नवंबर के महीने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इसमें रहमान शेख को अरेस्ट किया था। वह लेबर काम करता था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। हालांकि, कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। वहीं 30 दिसंबर को जब पुलिस ने आरोपी के एड्रेस का वेरिफिकेशन किया तो पता चला कि वह बांग्लादेशी है। आखिरकार उसे सरोजिनी नगर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया गया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की और उससे पहचान पत्र मांगा। वह सबूत के तौर पर पहचान पत्र भी नहीं दिखा पाया।
हिंदू लड़की से शादी की
बांग्लादेश से आया ‘चालाक घुसपैठिया’
400 परिवारों की चल रही जांच
दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों ही दक्षिण पश्चिम जिले में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेश परिवार के 8 सदस्यों को अरेस्ट किया था और उन्हें वापस उनके देश भेज दिया था। वहीं डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया था कि दक्षिण पश्चिम जिले में 400 परिवारों की जांच की गई थी और उन्हें शक के घेरे में पाया था। ये पश्चिम बंगाल के होने का दावा कर रहे हैं। उनका सत्यापन किया जा रहा है। दिल्ली में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के मुद्दे पर सियासत भी काफी चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच वाक युद्ध हो रहा है। विदेश जाने वाले अधिकारी अब नहीं छिपा सकेंगे कोई जानकारी पढ़ें पूरी खबर…