Know Your City: ‘प्रतापगढ़’ से शुरू हुआ था पं नेहरू का राजनीतिक करियर, भगवान राम से है ये खास कनेक्शन
Know Your City: प्रतापगढ़ के लोग प्रमुख रूप से आंवला का उत्पादन करते हैं। यहां का इतिहास प्रभु राम तक का है। प्रतापगढ़ से ही पं. नेहरू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।
हरिवंश राय बच्चन की है जन्म स्थली
ऐसी मान्यता है कि भगवान राम जब वनवास के लिए जा रहे थे तो उन्होंने प्रतापगढ़ में बहने वाली सई नदी के किनारे स्थित बेल्हा पर विश्राम किया था। भगवान राम के चरण पड़ने की वजह से इस नदी की महत्ता और बढ़ जाती है। इस वजह से इस स्थान का जिक्र रामचरितमानस और महाभारत में मिलता है।
प्रतापगढ़ के धार्मिक स्थानों की बात करें तो बेल्हा मंदिर यहां का प्रमुख धार्मिक स्थान है। यह मंदिर सई नदी के किनारे पर स्थित है। जो प्रतापगढ़ शहर में ही स्थित है। इसके साथ ही प्रतापगढ़ के मनगढ़ में प्रसिद्ध भक्ति धाम स्थित है। जहां दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगता है। यह मंदिर कुंडा तहसील के मनगढ़ में है। इस मंदिर का निर्माण कृपालु जी महाराज की याद में कराया गया है। यहां श्री कृष्ण और राधा रानी का मंदिर है।