LOADING...

Back To Top

August 22, 2024

Maharashtra Elections: MVA के बीच बनेगी 3-2-1 फॉर्मूला पर सहमति? मुंबई में इस आधार पर बांटी जा सकती हैं सीटें

By
  • 0

Maharashtra Elections: नेता ने कहा कि शिवसेना एमवीए के अंदर मुंबई में सबसे ज्यादा संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पढ़ें इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार आलोक देशपांडे की रिपोर्ट…

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र में इस साल के आखिर में विधासभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सियासी दलों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। एमवीए में सीट बंटवारे पर भी करीब-करीब बात बनती हुई नजर आ रही है। मुंबई की 36 विधानसभा सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर करीब-करीब सहमति बनती हुई दिख रही है। प्रस्तावित फॉर्मूले में उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 15, कांग्रेस को 14 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SCP) और बाकी साथियों को सात सीटें आवंटित की गई हैं।

यह पूरा का पूरा बंटवारा लोकसभा इलेक्शन के रिजल्ट पर ही रखा गया है। इसमें एमवीए ने मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, इन लोकसभा सीटों से संबंधित छह विधानसभा क्षेत्रों में से जीतने वाली पार्टी तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं अब बची हुई तीन सीटों की बात करें इस पर बंटवारे के लिए यह फॉर्मूला अपनाया गया है। इसमें से दो सीटें एमवीए में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी को और एक तीसरी सहयोगी पार्टी को मिलेंगी।

भारतीय जनता पार्टी ने जिन दो सीटों पर जीत दर्ज की है। उन पर एमवीए सेम डिस्ट्रीब्यूशन फॉर्मूल अपनाएगा। इसमें दूसरे सबसे ज्यादा वोट पाने वाली पार्टी को सीटों का बड़ा हिस्सा मिलेगा। एमवीए के एक नेता ने कहा कि हमने जो लोकसभा की सीटें जीती हैं। उनके लिए हम 3-2-1 के फॉर्मूले को अपनाएंगे। जीतने वाली पार्टी को 3 या 4 सीटें मिलेंगी और बाकी सीटें ताकत के आधार पर दी जाएंगी। इस फॉर्मूले को तीनों पार्टियों के नेताओं ने मंजूरी दे दी है।

Maharashtra Elections: सपा को अब राष्ट्रीय पार्टी बनाना चाहते हैं अखिलेश, कांग्रेस को भेजी महाराष्ट्र की 12 सीटों की लिस्ट

Prev Post

यूक्रेन ने मॉस्को पर किए 11 ड्रोन हमले, मानी जा…

Next Post

शरद पवार को Z प्लस सिक्योरिटी, महाराष्ट्र चुनाव से पहले…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment