PAK vs BAN: साउद शकील ने 65 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, 11 मैच खेलकर ही हासिल किया बड़ा मुकाम
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम रावलपिंडी में बांग्लादेश का कर रही है। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन इसके बाद सऊद शकील और साइम अयूब की साझेदारी ने किसी तरह टीम को संभाला। इस दौरान सऊद शकील ने 65 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर खास मुकाम हासिल किया।
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले वह 1000 रन से 33 रन दूर थे। यह खास माइलस्टोन उन्होंने बुधवार को हासिल किया। सऊद शकील ने रावलपिंडी टेस्ट के पहले दिन अपने टेस्ट करियर के 1000 रन पूरे किए। उन्होंने महज 20 पारियों में ऐसा किया है।
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले वह 1000 रन से 33 रन दूर थे। यह खास माइलस्टोन उन्होंने बुधवार को हासिल किया। सऊद शकील ने रावलपिंडी टेस्ट के पहले दिन अपने टेस्ट करियर के 1000 रन पूरे किए। उन्होंने महज 20 पारियों में ऐसा किया है।
सईद अहमद ने कराची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 दिसंबर 1959 को ये रिकॉर्ड बनाया था। उनके अलावा सादिक मोहम्मद ने 22, जावेद मियंदाद ने 23, तौफीक उमर और आबिद अली ने 24-24 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे।
सऊद शकील का टेस्ट करियर शानदार रहा है। उन्होंने साल 2022 में डेब्यू किया और एक के बाद एक सीरीज में अपने बल्ले का कमाल दिखाया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले 60.43 टेस्ट में 967 रन बनाए थे। 19 पारियों में सऊद ने दो शतक और छह अर्धशतक जमाए। इसमें श्रीलंका खिलाफ दोहरा शतक भी शामिल था। उन्होंने अपनी पहली 8 पारियों में केवल एक अर्धशतक लगाया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 15.33 के औसत से रन बनाए। हालांकि जैसे ही वह पाकिस्तान लौटे उनका फॉर्म भी वापस आ गया।