LOADING...

Back To Top

August 22, 2024

Stree 2 की हिट के बाद श्रद्धा कपूर ने PM Modi को पछाड़ा, इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बनीं तीसरी स्टार

By
  • 0

Shraddha Kapoor Surpasses PM Modi On Instagram: ‘स्त्री 2’ की हिट के बाद श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया क्वीन बन गई हैं। उन्होंने पीएम मोदी को पछाड़ दिया है और इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली तीसरी इंडियन स्टार बन गई हैं।

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) की सक्सेस को लेकर चर्चा में हैं। इसे 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। जबकि इसका बजट 60 करोड़ था। वहीं, इंडिया में इसका टोटल कलेक्शन ढाई सौ करोड़ से ज्यादा हो चुका है। फिल्म की हिट के बीच ही श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं और पीएम नरेंद्र मोदी को पछाड़ दिया है। ऐसे में चलिए बताते हैं कि एक्ट्रेस ‘स्त्री 2’ के हिट के बीच सोशल मीडिया क्वीन बनी कैसे हैं।

दरअसल, श्रद्धा कपूर फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। वो यहां भी काफी पॉपुलर हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं है। ऐसे में अब ‘स्त्री 2’ की हिट के बीच इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ दिया है। पीएम भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 91.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि श्रद्धा कपूर के 91.5 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।

अब बात की जाए कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स किस सेलिब्रिटी के हैं तो वो कोई साउथ और बॉलीवुड स्टार नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हैं। वो नंबर वन पर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 270 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा हैं, जिनके 91.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद पीएम मोदी थे, जिसे श्रद्धा कपूर ने पीछे कर दिया है। वो तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

Prev Post

OTT Adda: ‘द रेलवे मैन’ से ‘स्कैम 1992’ तक, सच्ची…

Next Post

‘तुम नहीं समझोगे…’, हेलन से दूसरी शादी पर बच्चों से…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment