Surya Grahan 2024 Date, Timings: सूर्य ग्रहण कब है? जानें भारत में दिखेगा या नहीं, Ring Of Fire के साथ आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा
Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date and Time Kab Hai in India: सूर्य ग्रहण कब है? 2024 में लगने वाला सूर्यग्रहण क्या भारत में दिखेगा?
Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date and Time Kab Hai in India: सूर्य ग्रहण आसमान में दिखने वाला एक ऐसा नजारा होता है जिसका वैज्ञानिकों के साथ-साथ आम लोगों को भी इंतजार रहता है। विज्ञान के हिसाब से देखें तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन भारत में ज्योतिष शास्त्र और सनातन धर्म में भी इसका बड़ा महत्व है। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 8 अप्रैल 2024 को लग चुका है। और जल्द ही इस साल का दूसरा ग्रहण भी लगने को तैयार है। साल के दूसरे सूर्य ग्रहण को लेकर लगातार खबरें आनी शुरू हो गई हैं। क्या आपको पता है कि साल का दूसरा सूर्यग्रहण कब है? आपको बताते हैं 2024 के दूसरे Solar Eclipse की तारीख व समय के बारे में विस्तार से…
साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। जी हां भारतीय तिथि के अनुसार यह ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या (Sarva Pitru Amavasya) को लगेगा।
मुकेश अंबानी के साथ डिज्नीलैंड में दिखी महिला कौन हैं? पाकिस्तान से है कनेक्शन, जानें परिवार, करियर और पढ़ाई-लिखाई समेत सारी डिटेल
सबसे बड़ा डिस्काउंट! OnePlus 12R खरीदने का सुनहरा मौका, यहां मिल रही भारी छूट, जानें क्या है धमाकेदार डील
बता दें कि Ring Of fire (रिंग ऑफ फायर) यानी वलयाकार सूर्य ग्रहण की स्थिति में जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है लेकिन सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता। और चारों तरफ से सूर्य की रोशनी दिखती है और चंद्रमा के बाहरी किनारे एक चमकदार गोल रिंग की तरह दिखने लगते है और इस खगोलीय घटना को Ring Of Fire कहा जाता है।
साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और अटलांटिक महासागर, आइलैंड, ब्राजील, पेरू, चिली, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, मैक्सिको, न्यूजीलैंज, फिजी और आर्कटिक समेत कई देशों में नजर आएगा।