LOADING...

Back To Top

December 31, 2024

Year Ender 2024: एक दो नहीं, बल्कि इस साल 90s के 5 स्टार्स विलेन बनकर हीरो पर पड़े भारी, देखिए लिस्ट में हैं कौन-कौन

By
  • 0

90s Top Bollywood Stars As Villain in 2024: इस साल 2024 के बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जो विलेन बनकर स्क्रीन पर खूब छाए रहे। इस साल 90s के एक्टर्स का बोलबाला ज्यादा देखने के लिए मिला है।

साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव में हैं। कुछ ही घंटों में इस साल का अंत और नए साल 2025 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के साथ नई उम्मीदें भी होंगी। हर कोई कुछ ना कुछ अगले साल के लिए प्लान कर चुका है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में भी कई फिल्में आने वाली हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कुछ नए चेहरे भी स्क्रीन पर देखने के लिए मिलेंगे। इन सब चर्चाओं के बीच आपको 2024 के उन चेहरों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 90 के दशक में लीड एक्टर बनकर स्क्रीन पर राज किया मगर इस साल विलेन बनकर हीरोज पर भारी पड़ गए। इस लिस्ट में जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। देखिए लिस्ट…

इस लिस्ट की शुरुआत जैकी श्रॉफ से करते हैं। उन्हें क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘बेबी जॉन’ में दमदार विलेन की भूमिका में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने वरुण धवन को घुटनों पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया था। वरुण से ज्यादा जैकी श्रॉफ की एक्टिंग की फिल्म में काफी चर्चा रही। उन्होंने अपने अभिनय से ही नहीं बल्कि अपने खतरनाक लुक से भी दर्शकों का दिल जीत लिया। वो बात अलग है कि ‘बेबी जॉन’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है और बजट के जितनी कमाई करने के भी लाले पड़ गए हैं। लेकिन, जैकी श्रॉफ ने फिल्म में लाइमलाइट चुराई है। इसके पहले उन्हें फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दमदार विलेन की भूमिका में देखा गया था।

पिछले साल 2023 में बॉबी देओल (Bobby Deol) फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी विलेन की भूमिका को काफी सराहा गया था, जिसके बाद वो 2024 में फिल्म ‘कंगुवा’ को लेकर हेडलाइन्स में रहे। इसमें उन्होंने विलेन की भूमिका में सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में ना केवल उनकी विलेन की भूमिका बल्कि एक्टर का लुक भी काफी वायरल रहा था। इसमें वो खतरनाक अवतार में दिखे थे। ये एकदम ही रूह कंपाने वाला था।

वहीं, संजय दत्त को फिल्म ‘डबल आईस्मार्ट’ में देखा गया था। इसमें वो राम पोथिनेनी के साथ नजर आए थे। फिल्म सिनेमाघरों में खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी कि लेकिन ओटीटी पर इसे अच्छा खासा रिस्पांस मिला था। संजय को इस मूवी में एक दमदार और रईस विलेन के रोल में देखा गया था। संजय दत्त लीड एक्टर के साथ ही अपनी विलेन की भूमिका के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने ‘केजीएफ2’ जैसी कई फिल्मों में दमदार विलेन बनकर स्क्रीन पर एक्टिंग का लोहा मनवाया है। ऐसे में इस साल 2024 में भी एक्टर ने ‘डबल आईस्मार्ट’ से दर्शकों का दिल जीत लिया।

आर माधवन सिनेमा जगत के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में बेहतरीन रोल निभाए हैं। ऐसे में अब इस साल 2024 में आर माधवन ने फिल्म ‘शैतान’ में विलेन का रोल प्ले करके सबका ध्यान खींचा था। इसमें उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। फिल्म में एक्टर ने काले जादू करने वाले विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में ना केवल उनकी एक्टिंग बल्कि लुक ने भी लाइमलाइट बटोरी थी। इस फिल्म के जरिए उन्हें नए अवतार में देखा गया था।

अर्जुन कपूर 90 के दशक के एक्टर तो नहीं हैं। वो आज के दौर के अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर लीड एक्टर की थी लेकिन, आज वो बतौर विलेन छा गए हैं। एक्टर ने ‘सिंघम अगेन’ में विलेन की भूमिका निभाई थी और अपने शानदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था। इसमें वो खतरनाक और खूंखार अवतार में नजर आए थे।

Prev Post

21 साल की उम्र में मां बन गई थीं शालिनी…

Next Post

Year Ender 2024: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से ‘बेबी जॉन’…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment