LOADING...

Back To Top

July 27, 2024

यूपी में दरोगा ने भाजपा कार्यकर्ता को चटवाया थूक तो नेहा सिंह राठौर ने कसा तंज, बोलीं- प्रदेश का मुखिया अगर बुलडोजर से…

By
  • 0

उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना ताजगंज से एक मामला सामने आया है, जहां दरोगा ने भाजपा कार्यकर्ता को थूक चटवाया। इस खबर पर नेहा सिंह राठौर ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है।

यूपी से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसपर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का भी गुस्सा फूटा है। मामला आगरा के ताजगंज थाना की तोरा चौकी का है, जहां एक दरोगा ने युवा से पहले उसकी जाति पूछी और उसके साथ गाली गलौज की। आरोप है कि दरोगा ने उसे थूक चाटने को कहा और जब युवक ने इसका विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसपर नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधते हुए नाराजगी जाहिर की है।

नेहा सिंह राठौर ने अखबार में छपी इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, “प्रदेश का मुखिया अगर बुलडोजर से सरकार चला सकता है तो क्या एक दारोगा आम जनता से थूक भी नहीं चटवा सकता? उसके पास तो महीने का कोटा होना चाहिए दस लोगों से थूक चटवाने का, पांच की खाल उधेड़ने का, हिरासत में दो मौतों का…और बाकी जो वो चाहें!दारोगा जी को परेशान मत कीजिए भाई!” नेहा सिंह राठौर के ट्वीट पर तमाम लोगों ने कमेंट करते हुए दरोगा की इस करतूत को शर्मनाक बताया है।

मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है। बड़ी बात ये है कि जिसके साथ दरोगा ने ये बदसलूकी की है वो कोई और नहीं बल्कि भाजपा के कार्यकर्ता कृष्ण कुमार है। जिसके साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे चौकी प्रभारी आकाश सिंह यादव ने ये सब किया। बताया जा रहा है कि कृष्ण कुमार कुर्सी लगाकर बैठे थे और तभी आकाश सिंह ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि दरोगा, कृष्ण कुमार को उठाकर चौकी ले गया और वहां उसकी पिटाई की। रिपोर्ट्स की मानें तो दरोगा ने जमीन पर थूका और कृष्ण कुमार से उसे चाटने को कहा। जब उसने ऐसा नहीं किया तो उसकी खूब पिटाई की और जबरदस्ती उससे थूक चटवाया।

Prev Post

OTT Adda: भूलकर भी रात में न देखें Amazon Prime…

Next Post

Bhojpuri Adda: आम्रपाली दुबे-पवन सिंह के गाने ‘राते दिया बुता…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment