LOADING...

Back To Top

August 24, 2024

‘स्त्री 2 की सक्सेस बर्बाद कर सकती है राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर का करियर’, इस बॉलीवुड एक्टर ने कसा तंज

By
  • 0

Stree 2: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने 300 करोड़ का आकंड़ा पार कर लिया है।

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म ने 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी। फिल्म ने रिलीज होते ही पठान, कल्कि और एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ा था। हालांकि अब बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और क्रिटिक केआरके उर्फ कमाल आर खान ने कहा कि स्त्री 2 की सफलता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर का करियर बर्बाद कर सकती है। ऐसा उन्होंने क्यों कहा है आइए जानते हैं।

कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है, स्त्री 2 की बड़ी सफलता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर का करियर बर्बाद कर सकती है, अगर वो इसे अपनी स्टारडम की सफलता समझेंगे। स्त्री 2 किसी की सफलता नहीं है। ये सिर्फ प्रोड्यूसर्स के लिए गोल्डमाइन है।

स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है, उन्होंने फिल्म के पहले भाग का निर्देशन भी किया था। इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो भी है। वहीं भेड़िया के तौर पर वरुण धवन भी फिल्म में कैमियो करते हैं।

Prev Post

‘नहीं, मैं रिलीजियस पर्सन नहीं हूं’, हज पर जाने से…

Next Post

Bollywood Scandal: कामवाली का रेप करने के जुर्म में कंगना…

post-bars
Mail Icon

Newsletter

Get Every Weekly Update & Insights

Leave a Comment